
कसौली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रघुराज (Raghuraj) का निधन हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुराज कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बाद अपने निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसके साथ ही कई नेता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
दरअसल कसौली विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे देर रात निधन हो गया। रघुराज पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जहां रात 9:05 पर अपने निवास स्थान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
बता दें कि पूर्व मंत्री रघुराज 1982 में पहली बार कसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। जिसके बाद 1985-90, 1993-98, 1998-2003 और 2003 से 2007 तक वह लगातार कसौली के विधायक रहे। इसके साथ ही साथ वह पशुपालन मंत्री भी रहे। कसौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री रघुराज का राजनीतिक वर्चस्व विधानसभा के विधायक के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का विकास भी किया। उनके निधन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।