
कई धर्मों में लहसुन और प्याज खाना वर्जित होता है। या यूं कहें कि लहसुन और प्याज खाने में सख्त मनाही होती है। लेकिन जब यहीं लोग बीमार हो जाते हैं तब इन्हें दवाई खाना मंजूर होता है। बता दें कि इसी लहसुन को प्राचीन समय में कच्चा और भून कर खाया जाता था। जो काफी लाभकारी होता था। इतना ही नहीं इसे घरेलू औषधियों में सर्वेत्तम भी माना जाता है। जिसके चलते लहसुन कई बीमारियों के लिए काफी फायदे मंद होता है। तो चले आपकों बताते हैं कि ये किस तरह से और किन किन बीमारियों के लिए फायदा है।
2-लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं दूर होती है। इतना ही नहीं इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो जाता है।
3-बता दें कि लहसुन के सेवन समस्त समस्याओं का राम-बाण इलाज है। यह डायरिया, कब्ज और गैस से जल्द राहत दिलाने में मददगार साबित होता है।
4-लहसुन को खाने के लिए उबले हुए पानी में चार से पांच कलियां डालें, उसके बाद लहसुन के पानी को थोड़ी देर रख कर ठंडा कर लें। रात भर पानी को रख कर छोड़ दें। उसके बाद आप इस लहसुन के पानी को सुबह खाली पेट पी लें।
5– लहसुन का खाली पेट पानी पीने से पेट से संबंधित सभी दिक्कतें दूर कम जाती हैं।
6-लहसुन को रोज सुबह खाने से नजला, जुकाम जैसी रोजाना होने वाली समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। इसका एंटीबैक्टिरियल गुण गले में होने वाली दर्द से राहत दिलाता है।
7-इसके अलावा लहसुन अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस जैसी परेशानियों में भी काफी फायदेमंद होता है।
8-लहसुन सर्दी, खांसी, जुखाम और डाइबिटीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट के पेशेंट वालों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इसको खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिसके चलते हार्टअटैक आने के चांस कम हो जाते हैं।
9-बता दें कि लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व होता है। एलिकिन में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जातें हैं।
10-लहसुन में कई प्रकार के गुण होते हैं जिनमें से एक विटामिन है। इतना ही नहीं इसमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी-1, बी-6 और सी के साथ-साथ मैगनीज़ कैल्शिम, तांबा, सेलेनियम और अन्य जरूरी तत्व मौजूद होते हैं।