शरीर को नुकसान पहुंचाता है एलोवेरा का अधिक सेवन, अत्यधिक इस्तेमाल से बचें


नई दिल्ली। एलोवेरा (Aloe vera) को आयुर्वेद में औषधीय गुणों की खान माना जाता है। इसके बेशुमार फायदे होते हैं। कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों के लिए यह रामबाण है। साथ एलोवेरा (Aloe vera) का उपयोग स्किन और बालों के लिए भी किया जाता है। यह शरीर के अंदर हुए धावों को भी भरने में कारगर होता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरिया और एंटी फंगल के गुण होते हैं जो घावों को जल्दी भरते हैं। एलोवेरा के सेवन से इम्युनिटी पावर (Immunity power) बढ़ता है और यह शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है, लेकिन इतना गुणकारी माना जाने वाला एलोवेरा (Aloe vera) नुकसानदायक भी होता है। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको एलोवेरा (Aloe vera) के साइड इफेक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।.

पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं

एलोवेरा (Aloe vera) के जूस के सेवन से पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। जैसे को पेट में जलन या फिर मरोड़। इससे कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है क्योंकि इसकी पत्तियों में लेटेक्स पाया जाता है। एलोवेरा का अधिक सेवन शरीर में पोटेशियम लेवल को भी बिगाड़ सकता है।

स्किन में हो सकती है जलन

वैसे तो एलोवेरा (Aloe vera) स्किन के लिए फायदेमंद होता है,लेकिन किसी-किसी की स्किन को इससे एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में आंखों का लाल होना। चेहरे पर जलन और रैशेज की समस्या आ जाती है।

कम हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

डाइबिटिज के मरीजों के एलोवेरा (Aloe vera) के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन की संभावना बढ़ जाती है। डाइबिटिज (Diabetes) के पेशेंट को कभी भी एलोवेरा (Aloe vera) के जूस का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। डाइबिटीज (Diabetes) के मरीजों के अलावा अन्य किसी को भी एलोवेरा (Aloe vera) के जूस का धड़ल्ले से सेवन नहीं करना चाहिए।

लिवर के लिए भी है नुकसानदायक

अगर किसी के लीवर में दिक्कत है तो उसे कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के एलोवेरा के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद बायो एक्टिव कंपाउंड (Bio active compound) लीवर के डीटॉस्क प्रक्रिया में दखल दे सकता है, जो लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

गर्भवती महिलाएं न करें एलोवेरा के जूस का सेवन

गर्भवती महिलाओं और फीडिंग कराने वाली महिलाओं को एलोवेरा (Aloe vera) के जूस के सेवन से बचना चाहिए। एलोवेरा जूस में स्किन के सिकुड़ने के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के इसका जूस नहीं पीना चाहिए अन्यथा डिलीवरी के समय परेशानी हो सकती है।

हार्टबीट को कर सकता है अनियमित

जो लोग नियमित रूप से एलोवेरा (Aloe vera) के जूस सेवन करते हैं उनके शरीर ने पोटेशियम लेवल (Potassium level) की कमी हो सकती है। ऐसे में उनके शरीर में कमजोरी और थकान उत्पन्न हो सकती है और दिल की धड़कन भी अनियमित हो सकती है।

close