बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपल्स के बीच एज गैप काफी आम बात है। अब तक कई ऐसे कपल्स देखे गए है। जिसमें एक्ट्रेस की उम्र अपने पार्टनर से काफी ज्यादा कम है। करीना कपूर और सैफ अली खान इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। करीना कपूर अपने पति सैफ से 10 साल छोटी है लेकिन अब बॉलीवुड इंडस्ट्री कई ऐसी जोड़ियां बनी है। जिसमें एक्ट्रेस अपने पति से काफी ज्यादा बड़ी है। जिस वजह से इन कपल्स को ट्रोलर्स का निशाना भी बनना पड़ा है लेकिन ये भी सच है कि इतने बड़े ऐज गैप के बाद भी ये कपल्स एक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे है। तो चलिए आपको बताते है उन कपल्स के बारे में, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में काफी ज्यादा बड़ी है।
प्रियंका और निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 11 साल छोटे सिंगर निक जोनस केसाथ सात फेरे लिए है। फैंस के सामने जैसे ही प्रियंका और निक की शादी की खबर सामने आई,

तो सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। लेकिन इन आलोचनाओं के बीच प्रियंका और निक 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इस साल के सबसे कपल्स में से एक हैं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को सात फेरे लिए। इस कपल की उम्र में करीबन 8 साल का अंतर है।

फैंस ने नेहा और रोहनप्रीत को काफी ट्रोल किया था लेकिन दूसरी तरफ नेहा के फैंस ने इस जोड़ी को काफी प्यार भी दिया।
गौहर और जैद
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने हाल ही में जैद दरबाजी से शादी की हैं। गौहर और जैद ने 25 दिसंबर को शादी की हैं। गौहर खान अपने पति जैद से 12 साल बड़ी हैं

लेकिन एक इंटरव्यू में जौहर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने यह साफ किया कि वह जैद से कुछ साल बड़ी है न कि 12 साल।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
सोहा अली खान और कुणाल खेमू बॉलीवुड के चर्चित कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सोहा और कुणाल ने 25 दिसंबर 2015 सात फेरे लिए थे।

बता दें कि सोहा अपने पति कुणाल खेमू (Kunal Khemu) से 5 साल बड़ी हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी काफी चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी को अब काफी पसंद करते है

लेकिन ये भी सच है कि जब शादी के दौरान बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से तीन साल बड़ी हैं।