बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक है ऐश्वर्या राय बच्चन (aishwarya rai)। जिनकी अदाओं और खूबसूरती की दिवानी पूरी दुनिया है। सालों बाद भी ऐश्वर्या की खूबसूरती ज्यों की त्यों है। ‘हम दिल दे चुके सनम’ (hum dil de chuke sanam) की नंदिनी हो या ‘जोधा-अकबर’ (jodha akbar) की जोधा और ‘देवदास’ (devdas) की पारो। ऐश्वर्या ने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया है।
देवदास फिल्म में ऐश्वर्या के साथ शाहरुख खान (shahrukh khan) और माधुरी दीक्षित (madhuri dixit) जैसी मशहूर हस्तियां भी नजर आई थीं। इस फिल्म का गाना ‘डोला रे डोला’ (dola re dola) आज भी काफी फेमस है। शादियों के संगीत में अक्सर इस गाने को सुना जाता है। इस फिल्म के लिए भव्य सेट भी लगाया था जिसे खुद डायेरक्टर संजय लीला भंसाली (film director sanjay leela bhansali) ने लगवाया था। हैरानी वाली बात तो ये है कि, सिर्फ इस गाने की शूटिंग के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शायद इसी कारण इसे हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गानों में गिना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस गाने की शूटिंग करते-करते उनके कानों से खून निकलने लगा था। क्योंकि, इयररिंग्स काफी भारी थे। इसके बावजूद उन्होंने गाने की शूटिंग पूरी की और कमाल का डांस किया। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या की काफी तारीफ भी हुई थी। उन्हें देवदास के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर (best actress filmfare)और आईफा अवॉर्ड मिला था। ये फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित थी। इसमें शाहरुख खान और माधुरी के किरदार को भी काफी पंसद किया गया था।