
अगर आप भी इन दिनों वजन कम करने में लगे हैं और खान पान में परहेज कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि रात के समय क्या चीजें नहीं खानी चाहिए, जिससे आपका वजन आसानी से घट सके।
आइसक्रीम-चॉकलेट

अगर आपको भी अपना वजन कम करना है तो आपको आइसक्रीम और चाकलेट जैसी चीजों से दूरी बनानी होगी। आइसक्रीम में शक्कर, दूध और बटर आदि फैट बढ़ाने वाली चीजे होती हैं जो आपके लिए हानिकारक सिद्ध होती हैं। यह सब रात में खाने से शरीर में फैट जमा हो सकता है।
ब्रोकली, गोभी

ब्रोकली और गोभी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और ये चीजे आपके वजन को घटाने मेंभी मददगार साबित होती हैं,लेकिन इनका सेवन रात में नहीं करना चाहिये अन्यथा यह फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाने लगेंगी। इन सब्जियों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो रात में सही से पच नहीं पाते और फैट बढ़ाते हैं।
सॉस

सॉस या चटनी किसी भी डिश का स्वाद बढ़ा देते हैं। टोमेटो सॉस में अत्याधिक मात्रा में फ्रूटकोस कॉर्न सिरप होता है, जो शरीर में देर से पचता है। ऐसे में यह हाई एसिडिटी और अपच की समस्या को पैदा कर सकता है, इसलिए इसे रात में खाने से बचना चाहिए।
कॉफी

अधिकतर लोग चाय या काफी पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो सुबह या फिर दिन में कॉफ़ी पीते हैं वहीं कुछ लोग रात में कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं, लेकिन रात में कॉफ़ी का सेवन हानिकारक होता है। कॉफ़ी में पाया जाने वाला कैफीन आपके सिस्टम को खराब कर सकता हैं ,जिससे आपको नींद की समस्या आ सकती है।
अल्कोहल

वैसे तो एल्कोहल का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। यह हमेशा नुकसान दायक होती है, लेकिन रात के समय तो बिलकुल भी इसका सेवन नहीं करना चाहिये। इसके सेवन से पाचन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मीट, मटन

रात में मीट मटन जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इनमें प्रोटीन इतनी अधिक मात्रा में होता है कि यह हमारे शरीर की पाचन शक्ति को प्रभावित कर सकता है क्योंकि रात में फिजिकल एक्टिविटीज कम होती हैं जिससे समस्या बढ़ सकती है।