
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे के दामाद, कन्नड़ विधानसभा से पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव को सड़क पर गुंडई दिखाना पड़ गया। जिसके बाद पुणे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। पूर्व विधायक पर आरोप है कि, एक बाइक सवार की उन्होंने पिटाई की, जिसके बाद सड़क पर कुछ लोगों ने उनकी ही पिटाई कर दी। ये मामला बाद में इतना ज्यादा बढ़ गया कि, बाद में केंद्रीय मंत्री के दामाद को लॉकअप में रात गुजारनी पड़ी। मामला बीते सोमवार का बताया जा रहा है, रात करीब 8 से 9 के बीच पुणे के औंध क्षेत्र में अपनी कार से हर्षवर्धन जाधव कहीं जा रहे थे। कार का दरवाजा जब उन्होंने खोला तो एक आदमी की बाइक से दरवाजे से टकरा गई और बाइक सवाल व्यक्ति और महिला वहीं गिर पड़े। इसके बाद ही दोनों पक्षों में जमकर बहस शुरू हो गई।
हर्षवर्धन आरोप लगे हैं कि, उन्होंने बाइक सवार व्यक्ति को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जिस व्यक्ति को हर्षवर्धन पीट रहे थे, उसकी उम्र 55 वर्ष थी और उसका एंजियोप्लास्टी और ओपन हार्ट सर्जरी हुई। उसने इस बारे में बताया भी लेकिन पूर्व विधायक ने उसे जमकर पीटा। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट अनुसार, हर्षवर्धन को उस व्यक्ति ने अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में जानकरी दी लेकिन उसके बाद भी उन्होंने उसको पीटा और मारने का प्रयास किया। इस मारपीट के बाद हर्षवर्धन का कहना है कि, कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें भी डीएवी स्कूल के पास जमकर पीटा है, जिसमे उनके कपड़े तक फट गए।
पुलिस में फ़िलहाल दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। पहले जहां दोनों पक्ष आपसी सहमति से मामला शांत करना चाहते थे लेकिन फिर अचानक हर्षवर्धन के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत वापस लेने से शिकायतकर्ता ने इंकार कर दिया। जिसके बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर दिया और उन्हें 15 दिसंबर की रात लॉकअप में गुजारनी पड़ी।