
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है| राज्य शासन ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों के तबादले (Transfer) किये हैं| तरुण भटनागर सीईओ जिला पंचायत मुरैना को अपर आयुक्त राजस्व रीवा और भारती ओगरे जीएम एमपी वेयर हाउसिंग कारपोरेशन को उप सचिव खनिज साधन विभाग पदस्थ किया गया है।
इससे पहले राज्य शासन ने एक अन्य आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के दस अधिकारियों के भी तबादले किये हैं| दोनों तबादला सूची (Transfer List) सोमवार देर शाम जारी की गई है|
इसी तरह रिंकेश कुमार वैश्य, अपर कलेक्टर ग्वालियर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना, ऊषा सिंह भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी खंडवा को संयुक्त कलेक्टर खंडवा, कामता प्रसाद पांडे उपायुक्त भू-अभिलेख रीवा को संयुक्त कलेक्टर रीवा पदस्थ किया गया है| अक्षय सिंह मरकाम, भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी एनएचडीसी धार को डिप्टी कलेक्टर आलीराजपुर पदस्थ किया गया है|