कुत्ते के सामने टिक नहीं पाई शेरनी, देखें लड़ाई का वीडियो

dog-696x390

 वफादार जानवरों की जब भी बात होती है, तो कुत्ते का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन घतरनाक जानवर की बात की जाए तो शेर को सबसे खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस ने खतरनाक जानवर की परिभाषा ही बदल दिया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक कुत्ते ने शेरनी का सामना करते हुए उसे पीछे हटने को मजबूर कर दिया।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में एक कुत्ते और शेरनी में भिड़ंत हो गई है। शेरनी को कुत्ता भौंकते हुए दौड़ा रहा है, और शेरनी पीछे हटती जा रही है। हालांकि कुछ देर बार दोनों पीछे हट जाते हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर साफ समझा जा सकता है कि जीत कुत्ते की हुई है। क्योंकि वह शेरनी के मुकाबले कुछ भी नहीं है।

close