
व्यक्ति की हाथों की लकीरें काफी कुछ उनके जीवन के बारे में काफी कुछ बता देती हैं। प्रत्येक व्यक्ति की कनिष्ठिका उंगली के नीचे बुध पर्वत पर हथेली के बाहर की तरफ जा रही रेखा उसकी शादी की रेखा होती है। ये रेखाएं व्यक्ति के विवाह के बारे में बताती हैं। हर व्यक्ति की हाथों की रेखाएं अलग-अलग होती है। व्यक्ति की शादी की रेखा को देखकर किसी व्यक्ति का शादी शुदा जीवन के बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है। जैसे उसका उसका विवाहिक जीवन कैसा रहेगा। सुखी रहेगा या फिर परेशानियां आएंगी।
व्यक्ति की विवाह रेखा के विषय में हस्तरेखा शास्त्र में कहा गया है कि, रेखा एक दम स्पष्ट होनी चाहिए। स्पष्ट और गहरी दिखने वाली रेखा अच्छे और सुखमय जीवन को दर्शाती है। अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा कटी हुई है या कई रेखाएं उसमे मिली हुई हैं तो इसे अशुभ माना गया है। ऐसे लोगों के दांपत्य जीवन में समस्याएं बनी रहती है।
अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा पर कोई चिह्न बना हुआ होता है तो उसका पूरा अर्थ ही बदल जाता है। वहीं अगर किसी महिला की विवाह रेखा की शुरुआत में या फिर द्वीप बना हुआ है। तो ऐसी महिला को शादी के बाद धोखा मिलने की संभवना बनी रहती है। जीवनसाथ की सेहत और उसके व्यवहार की वजह भी परेशानी बढ़ा सकती है।
अगर हृदय रेखा को विवाह रेखा को काटते हुए नीचे की तरफ जा रही है तो ये विवाह के लिए किसी खतरे का अंदेशा माना जाता है। वहीं बुध रेखा से निकलती हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट रही है तो इसे भी शुभ नहीं माना जाता है।
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में एक से ज्यादा छोटी-छोटी विवाह रेखा दिखाई देती है तो इसका मतलब होता है, उसके जीवन में कई प्रेम संबंध होंगे।