मां की ममता को सलाम : दो साल के बेटे के लिए छोड़ा Indian Idol का मंच, ससुराल ने भी घर से निकाल


मां शब्द के अर्थ को बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है… और यह तस्वीर है फरमानी नाज और उनके बेटे की। दरअसल फरमानी नाज का 2 साल का बेटा बीमार है। ऐसे में मेरठ के हॉस्पिटल में उनके बेटे का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। बेटे के ऑपरेशन के चलते फरमानी नाज ने इंडियन आइडल का मंच छोड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है।

अपनी आवाज से इंडियन आईडल के मंच पर लाखों दिलों पर छा जाने वाली फरमानी नाज ने रात दिन एक कर के अपना यह सफर तय किया था। ऐसे में फरमानी को अपना यह सफर अपने सपने अपने 2 साल के बेटे की ममता के लिए अधूरे छोड़ने पड़े। सोशल मीडिया पर खासा प्रसिद्धि हासिल कर चुकी फरमानी नाज ने टीवी पर आने वाले इंडियन आईडल शो को बीच में ही छोड़ दिया और इसका कारण था उनके बेटे का ऑपरेशन।

हाल ही में फरमानी के 2 साल के बेटे का ऑपरेशन हुआ है। खुद को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए फरमानी ने देश की जनता का आभार किया है। फरमानी का कहना है कि उनको इतना प्यार देने और उनका साथ देने के लिए वह देश का शुक्रिया करना चाहती है। फरमानी मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर लौहड्डा निवासी आरिफ के 5 बच्चों में से एक है।

फरमानी नाज को संगीत और गायन का काफी शौक था। उनकी आवाज भी बेहद सुरीली है। अपने बचपन से ही वह स्कूल से देश भक्ति के गाने गाते हुए अपनी आवाज का जादू बिखेर रही है। इसके बावजूद भी परिवार में उनकी खास आवाज को इतनी अहमियत नहीं मिली। पिता ने उनकी शादी मेरठ के छोटा हसनपुर निवासी मोहम्मद इमरान से कर दी। 2 साल पहले फरमानी ने एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे के गले में जन्म से ही छेट था, जिसके चलते वह बोल नहीं सकता था।

इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को डिब्बे का महंगा दूध पिलाने की सलाह दी, तो ऐसे में बेहद गरीबी में अपना जीवन गुजर बसर कर रहा फरमानी के ससुराल के लोगों ने अपने हाथ खड़े कर दिए और फरमानी को अपने घर से निकाल दिया। एक साल के बच्चे को लेकर फरमानी अपने मायके वापस लौट आई। फरमानी बीते दो साल से काफी मुश्किल से अपना सफर तय कर रही थी।



वहीं फरमानी की किस्मत ने उनके दरवाजे तब दस्तक दी जब अपने काम के सिलसिले में अक्सर फरमानी के गांव आने वाले आशू बच्चन और राहुल ने उनकी आवाज सुनी। उन्होंने फरमानी की आवाज में एक गाना अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। फरमान का यह गाना यूट्यूब पर काफी हिट हुआ।

कुछ ही महीनों में फरमानी सोशल मीडिया पर छा गई। धीरे धीरे उनकी जिंदगी में बदलाव शुरू हुआ। ऐसे में फरमानी ने अपनी आवाज से अपने बेटे की जिंदगी सवारने का फैसला किया। फरमानी ने अपने 2 साल के बेटे को बड़े डॉक्टर को दिखाना शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि बेटे के ऑपरेशन में 2 लाख की जरूरत है।

इसके बाद अपनी आवाज से लाखों दिलों पर छा जाने वाली फरमानी ने इंडियन आईडल के मंच का रुख किया। फरमानी ने अपने भाई फरमान संग शो में बेहद शानदार परफॉर्मेंस की। दोनों के शानदार परफॉर्मेंस के बाद दोनों का सिलेक्शन अगले राउंड के लिए हो गया, लेकिन इसी दौरान मेरठ के हॉस्पिटल में फरमानी के बेजुबान बेटे के ऑपरेशन की तारीख भी आ गई।

ऐसे में फरमानी के पास एक ही ऑप्शन था कि या तो वह बेटे के पास उसके ऑपरेशन के लिए लौट जाएं या इंडियन आईडल के मंच पर अपने सफर को जारी रखें। यह घड़ी फरमानी के लिए बेहद परीक्षा भरी थी। एक तरफ उनका सिंगर बनने का सपना था तो दूसरी तरफ वह बेटा जिसके लिए उन्होंने बीते 2 सालों में काफी कठिन सफर तय किया। ऐसे में उन्होंने अपनी ममता के आगे अपने सपने के सफर को अधूरा छोड़ दिया।

बेटे के ऑपरेशन के लिए फरमानी इंडियन आइडल का सफर छोड़ दिया और बेटे के ऑपरेशन के लिए चली गई। हाल ही में फरमानी के बेटे का ऑपरेशन हुआ है और डॉक्टरों का कहना है कि अभी वह अंडर ऑब्जर्वेशन है। ऑपरेशन के बाद फरमानी बेहद खुश हैं। फरमानी का कहना है कि वह अपने बेटे को गायक बनता हुआ देखना चाहती हैं।

ऐसा नहीं है कि फरमानी ने अपने संगीत के सफर को अधूरा छोड़ा है। फरमानी जल्दी अपने नए गाने के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वापसी करेंगी।

close