प्रियंका की हुंकार : पीएम ने 16 हजार करोड़ का विमान खरीदा लेकिन किसानों का बकाया भुगतान नहीं


 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी को नई धार देने में जुट गईं हैं। बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित ने करते हुए प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि, उनसे जनता को उम्मीदें थी इसलिए उन्होंने दो बार चुना गया। उन्होंने कई बार किसानों की और रोजगार की बातें की, लेकिन सच यही है कि, उनके राज में हुआ कुछ भी नहीं। पीएम मोदी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि, गन्ना रेट वर्ष 2017 से नहीं बढ़ाया गया है। किसानों को अब तक बकाया भुगतान तक नहीं मिला है।

पीएम ने अपने लिए 16 हजार करोड़ का हवाई जहाज खरीद लिया, लेकिन किसानों की फसल का भुगतान नहीं हुआ। कृषि कानूनों की बात करते हुए, प्रियंका गांधी ने कहा कि, इस कानून के लागू होने के बाद उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। इससे लोग अपनी मंडियां भी खोल सकेंगे, सरकारी मंडी में किसान को टैक्स देना पड़ेगा। वहीं निजी मंडियों में फसल पर मिलने वाला एमएसपी बंद हो जाएगा। किसान की फसल लेनी है या नही, ये उद्योगपति पर निर्भर करेगा।

कांग्रेस महासचिव ने नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार द्वारा लाए कानूनों से किसानों की परेशानियों की सुनवाई कहीं पर भी नहीं होगी, जबकि लाभ सिर्फ उद्योगपतियों को ही होगा। प्रदेश में चुनाव ज्यादा दूर हैं नहीं, ऐसे में प्रियंका अलग-अलग जिलों का लगातार दौरा कर रही हैं। पिछले दिनों में प्रियंका ने सहारनपुर का भी दौरा किया था।

जहां उन्होंने किसान महापंचायत को संबोधित किया था। कांग्रेस महासचिव अब मिशन 2022 पर लग चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। ऐसे में प्रियंका की कोशिश कि सरकार के खिलाफ अभी जो माहौल बना हुआ है। उसका फायदा लेकर खुद को 2022 के चुनाव मजबूत किया जाये।

close