
दिवंगत अभिनेता (Late actor) सुशांत सिंह राजपूत को लोग चाह कर भी भूल नहीं पा रहे हैं। कि उनकी मौंत को लेकर उनकी प्रेमिका ने गंभीर आरोप (Serious charges) लगाया है। सुशांत राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। जबकि दूसरी बहन प्रियंका के खिलाफ एफआईआर को ख़ारिज कर दिया है।
भाई की मौंत का गंभीर आरोप
बहन मीतू सिंह पर भाई सुशांत की मौंत में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया गया हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी प्रेमिका रिया ने लगाया है। रिया ने दोनों बहनें प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मुलाकात की थी और उनकी मानसिक स्थिति को जाने बिना ही सुशांत के लिए एक नकली पर्चा लिखा था।
14 जून को हुई सुशांत की मौंत
पिछले साल 14 जून को अभिनेता सुशांत की मौंत हो गई थी जबकि उन्हें ड्रग्स आठ जून को दी गई थी। प्रेमिका रिया ने डॉक्टर तरुण और सुशांत की दोनों बहनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को सीबीआई को इस बात का निर्देश दिया था कि वह शांति से इस मामले को लेकर महाराष्ट्र और बिहार की सरकारों के बीच राजनीतिक तर्को पर रोक लगाते हुए सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले की जांच करें।
14 जून 2020 को अपने मुंबई के घर बांद्रा पर उनका शव मिला था। पुलिस जांच के अनुसार बताया गया कि वह डिप्रेशन के शिकार थे और उन्होंने आत्महत्या की है। आत्महत्या साबित न होने पर इस विवाद पर कई महीनों तक विवाद जारी रहा। मौत के 15 दिन बाद सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही पैसों की हेराफेरी का भी रिया पर बड़ा आरोप लगाया था। जिसमें बिहार सरकार की याचिका पर बाद में मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी।