अगर घर में करना है सकारात्मक ऊर्जा का संचार तो इन उपायों को झट से करें फॉलो

 


वास्तु के अनुसार हर प्रत्येक जगह पर नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा(Negative and positive energy) का वास माना जाता है। एक ओर जहां सकारात्मक ऊर्जा से इंसान को सुख-समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है, तो वहीं दूसरी ओर नकारात्मकता ऊर्जाओं के कारण इंसान अपने जीवन में कलह, आर्थिक समस्याओं से जूझता रहता है। वास्तु के अनुसार बहुत से ऐसे उपाय हैं, जिनके माध्यम से आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रख पाएंगे। आज हम आपकों घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए कुछ उपायों के बारें में बताएंगे, जिनके उपयोग से आप के आस पास सकारात्मकता को बढ़ावा मिलेगा..

सकारात्मकता के लिए प्रतिदिन करें ये उपाय:

1. वास्तु के हिसाब से, अगर हमारा घर गंदा और अव्यवस्थित रहता है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा धीरे धीरे पनपने लगती है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह उठ कर घर को अच्छी तरह से साफ स्वच्छ करना चाहिए। इसके साथ साथ घर की चीजों को भी व्यवस्थित रखना चाहिए। घर के आस-पास की जगहों पर हमेशा साफ रखना चाहिए। एक बात हमेशा याद रहें कि पोंछा लगाते समय पानी में नमक डालें और उसके बाद ही पोंछा लगाएं। इससे नकारात्मकता घर से दूर भागती है।

  1. घर में साफ-सफाई करने के बाद तुरंत स्नान करें और पूजा पाठ कर के घर में सुगंधित धूप भी जलाएं। इसके अलावा अगर आप घर मे चंदन जलाते हैं, तो ये सबसे बेस्ट रहेगा। धूप जलाने के बाद उसे घर के हर कोने में दिखाना सबसे जरूरी है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
  2. घर के शांत स्थान और कोने-कोने में समय समय पर गंगाजल का छिड़काव करना जरूरी है। ऐसा करने से नकारात्मकता घर से दूर भागती है और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  3. जब भी आप उठें तो सुबह घर की खिड़की दरवाजे खोल दें। घर में अगर पूर्व दिशा की ओर विंडो हो तो उसे अधिकतर खोलकर ही रखें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
close