ये 5 चीजें व्यक्ति के जीवन को कर देती हैं नष्ट, विदुर नीति से ऐसे करें इन्हें दूर

 


महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक माना जाता हैं। इन्हें दूरदर्शी और ज्ञाता माना जाता है। विदुर को काफी पहले ही ये पता चल गया था कि महाभारत युद्ध के परिणाम बेहद विनाशकारी होंगे। विदुर नीतियों को आज के वक्त में भी प्रासंगिक मानते हैं। इनकी नीति के मुताबिक इंसान की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो उसे बर्बादी की तरफ ले जाती हैं। इन दुर्गुणों के होने पर व्यक्ति का जीवन बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। आज हम आपको बताते हैं विदुर नीति…

विदुर नीति के मुताबिक लालच और स्वार्थ को व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु मानते हैं। जो व्यक्ति किसी भी चीज को लेकर लालच करता है, उसका जीवन जल्दी खत्म हो जाता है। लालची व्यक्ति शांत नहीं रह सकते। यही उनके आयु कम होने की वजह भी बनता है।

क्रोध भी मनुष्य का बहुत बड़ा शत्रु है। हमें क्रोध से बचकर रहना चाहिए क्योंकि क्रोध आने पर मनुष्य को सही और गलत का ज्ञान नहीं रहता है जिससे कई बार वह खुद का ही नुकसान कर बैठता है। इसलिए ज्यादा गुस्सा करने वालों की आयु कम होती है।

अपने भीतर त्याग का गुण न होने पर भी व्यक्ति को जीवन में कई बार परेशानी उठानी पड़ती है। समाज और परिवार में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए व्यक्ति में त्याग का गुण होना जरूरी माना जाता है। विदुर नीति कहती है कि जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता है उसका जीवनकाल बेहद कम होता है।

close