लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 35,156 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं. वहीं 24 घंटे में कोरोना से 298 लोगों की मौत हो गई. आज राज्य में अभी तक कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुईं. गुरुवार को प्रदेश में एक दिन में 25 हजार 613 मरीज ठीक हुए. वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के तीन लाख नौ हजार 237 मरीज सक्रिय हैं.
लखनऊ में यह रहा आंकड़ा
लखनऊ में एक दिन में 4,126 मरीज मिले हैं. वहीं राजधानी के 4425 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.वहीं एक दिन में 37 लोगों की मौत हो गई.
इनकी हुई कोरोना से मौत
यूपी में कोरोना का कहर जारी है. आमजन के साथ-साथ डॉक्टर, नर्स, जज, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों की भी जान कोरोना ले रहा है. गुरुवार सुबह आइएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का कोरोना से निधन हो गया. इसके अलावा पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेंद्र कुमार तिवारी की वधू वर्षा तिवारी का केजीएमयू में निधन हो गया. वहीं केजीएमयू के दंत चिकित्सक की पत्नी का कोरोना से निधन हो गया. अयोध्या के डीआईओएस केजीएमयू में इलाज के लिए आए थे. जहां वह लारी की इमरजेंसी में पड़े तड़पते रहे. कोविड अस्पताल में उन्हें शिफ्ट नहीं किया जा सका. गुरुवार को उनकी मौत हो गई. उनके परिवारीजनों ने कोविड अस्पताल में बेड न मिलने का आरोप लगाया. वहीं डॉक्टर संजय राय की भी कोरोना वायरस से लोहिया संस्थान में मौत हो गई.
कैसे बढ़ा प्रकोप
तारीख | मरीज | मौत |
4 अप्रैल | 4164 | 31 |
5 अप्रैल | 3,999 | 13 |
6 अप्रैल | 5,928 | 30 |
7 अप्रैल | 6,023 | 40 |
8 अप्रैल | 8,490 | 39 |
9 अप्रैल | 9,695 | 37 |
10 अप्रैल | 12,787 | 48 |
11 अप्रैल | 15,353 | 67 |
12 अप्रैल | 13,685 | 72 |
13 अप्रैल | 18,021 | 85 |
14 अप्रैल | 20,510 | 68 |
15 अप्रैल | 22,429 | 104 |
16 अप्रैल | 27,426 | 103 |
17 अप्रैल | 27,357 | 120 |
18 अप्रैल | 30,596 | 129 |
19 अप्रैल | 28,287 | 167 |
20 अप्रैल | 29,753 | 163 |
21 अप्रैल | 33,214 | 187 |
22 अप्रैल | 34,379 | 195 |
23 अप्रैल | 37,238 | 199 |
24 अप्रैल | 38,055 | 223 |
25 अप्रैल | 35,614 | 208 |
26 अप्रैल | 33,574 | 249 |
27 अप्रैल | 32,993 | 265 |
28 अप्रैल | 29,824 | 266 |
29 अप्रैल | 35, 156 | 298 |