आईपीएल इतिहास का इकलौता खिलाड़ी जो पहले टीम का कोच बना फिर बतौर खिलाड़ी खेला


किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के करियर के चरण होते हैं। पहले वह खिलाड़ी से सीनियर खिलाड़ी होता है और फिर कुछ सालों बाद मौका मिले तो वह टीम का कोच बन जाता है। लेकिन 2019 के आईपीएल में कुछ ऐसा हुआ की जो खिलाड़ी पहले  कोच था, वह अब खिलाड़ी के रूप में खेला।

मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सफल टीमों में से एक है। यह टीम पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। जी हां, मुंबई इंडियंस ने ही ऐसा किया है कि आईपीएल 2019 में अपने कोच को ही खिलाड़ी बना लिया है। यहां बात हो रही है लसिथ मलिंगा की।

इस तरह कोच को बनाया खिलाड़ी

लसिथ मलिंगा को आईपीएल 2018 के ऑक्शन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिलीज़ किया। मलिंगा जब नीलामी में नहीं बिक पाए तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपना बॉलिंग कोच बना लिया। वे पूरी सीज़न मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों को कोचिंग देते रहे। जब मौका आईपीएल नीलामी 2019 का आया तो मलिंगा भी इसमें बतौर खिलाड़ी आए।

उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा था। इस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया और कमाल की बात तो यह है कि मलिंगा पर मुंबई इंडियंस के अलावा किसी अन्य टीम ने बोली भी नहीं लगाई। इस तरह अपनी टीम के कोच को मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम में ले लिया और 2 करोड़ रुपए भी दिए।

close