लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार 626 मामले सामने आए हैं. वहीं, 332 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई. राजधानी लखनऊ में कोरोना के 3,958 संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, 37 मरीजों की मौत हो गई. बलरामपुर अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. ऋषि सक्सेना की भी कोरोना से मौत हो गई है.
राज्य में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है.अधिकारी वायरस के चेन को तोड़ने में नाकाम हो रहे हैं. अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन को लेकर संकट बरकरार है.साथ ही मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी लगातार जारी है. यूपी में वायरस इस बार भयानक रूप ले चुका है. पिछली बार की तुलना में वायरस 30 से 50 गुना अधिक आक्रमक है. ऐसे में वायरस से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.
तारीख | कोरोना के मामले | मौत |
22 अप्रैल | 34,379 | 195 |
23 अप्रैल | 37,238 | 199 |
24 अप्रैल | 38,055 | 223 |
25 अप्रैल | 35,614 | 208 |
26 अप्रैल | 33,574 | 249 |
27 अप्रैल | 32,993 | 265 |
28 अप्रैल | 29,824 | 266 |
29 अप्रैल | 35, 156 | 298 |
30 अप्रैल | 34,626 | 332 |