कोरोना का आंकड़ा अब तेजी से नीचे आ रहा है। सोमवार को 106225 लोगों की जांच में मात्र 324 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार के 18 ऐसे जिले हैं जहां एक्टिव मामलों की संख्या अब 100 से भी कम है जबकि 14 जिलों में 100 से 200 के बीच हैं। बस पांच जिले ऐसे हैं जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 200 से अधिक पाई गई है। सोमवार को राज्य में 53 लोगों की मौत हुई है जबकि पटना में 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
रिकवरी रेट 98% के पार
बिहार में रिकवरी रेट 98% के पार हो गया है। ऐसे एक्टिव मामलों में तेजी से होने वाली कमी के कारण हुआ है। सोमवार को कुल एक्टिव मामलों की संख्या राज्य में 4771 रही है। अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या 717539 है जबकि 703262 लोगों ने अब तक कोरोना को मात दे दी है। मौत का आंकड़ा अब 9505 पहुंच गया है।
18 जिलों में 100 से कम एक्टिव मरीज
- अरवल - 53
- औरंगाबाद - 72
- बांका - 13
- भागलपुर - 84
- भोजपुर - 44
- बक्सर - 31
- जमुई - 50
- जहानाबाद - 19
- कैमूर - 23
- खगड़िया - 66
- मुजफ्फरपुर - 58
- नवादा - 42
- पश्चिम चंपारण - 64
- रोहतास - 53
- सहरसा - 70
- शेखपुरा - 66
- शिवहर - 27
- सीतामढ़ी - 73
14 जिलों में 100 से 200 के बीच एक्टिव मरीज
- अररिया - 195
- बेगूसराय - 150
- कटिहार - 160
- किशनगंज - 195
- लखीसराय - 105
- मधेपुरा - 192
- मधुबनी - 154
- मुंगेर - 126
- नालंदा - 114
- पूर्णिया - 152
- समस्तीपुर - 179
- सारण - 199
- सिवान - 111
- वैशाली - 109
5 जिलों में 200 से अधिक से अधिक मामले
बिहार के 5 जिले ऐसे हैं जहां 200 से अधिक एक्टिव मामले हैं। इसमें सुपौल 327, पटना 481, दरभंगा 299, गया में 202 और गोपालगंज में 200 एक्टिव मामले है। इन जिलों के आंकड़े तेजी से कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आंकड़ों में कमी का बड़ा कारण लोगों की सोशल डिस्टेंड का पालन करना है जो लॉकडाउन के कारण हो सका है।