
टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) की शुरुआत 17 अक्टूबर को हुई और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मुकाबले अल अमीरत, दुबई, अबू धाबी और शारजाह में हो रहे हैं। गत विजेता वेस्टइंडीज टीम को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और दो क्वालीफाइंग टीमों (श्रीलंका और बांग्लादेश) के साथ रखा गया है। दूसरी तरफ 'होस्ट' टीम भारत को ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और दो क्वालीफाइंग टीमों (स्कॉटलैंड और नामीबिया) के साथ रखा गया है।
T20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज़:
खिलाड़ी | मैच | रन | स्ट्राइक रेट | अर्धशतक/शतक | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
बाबर आज़म (पाकिस्तान) | 6 | 303 | 126.25 | 4/0 | 70 |
मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) | 6 | 281 | 127.72 | 3/0 | 79* |
जोस बटलर (इंग्लैंड) | 6 | 269 | 151.12 | 1/1 | 101* |
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 6 | 236 | 148.42 | 2/0 | 89* |
चरिथ असलंका (श्रीलंका) | 6 | 231 | 147.13 | 2/0 | 80* |
डेविड विसे (नामीबिया) | 8 | 227 | 127.52 | 1/0 | 66* |
पैथुम निसांका (श्रीलंका) | 8 | 221 | 117.55 | 3/0 | 72 |
डैरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) | 6 | 197 | 140.71 | 1/0 | 72* |
केएल राहुल (भारत) | 5 | 194 | 152.75 | 3/0 | 69 |
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) | 6 | 180 | 131.38 | 1/0 | 93 |