
आईपीएल प्लेयर रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी फैन्स को इंतजार आईपीएल मेगा ऑक्शन का है जहां टीमें एक बार फिर से खिलाड़ियों पर बोली लगाते दिखाई देंगी। कई टीमें उन्हीं खिलाड़ियों पर बोली लगाती दिखाई देंगी जो खिलाड़ी उनकी टीम से लगातार खेलते आ रहे थे। क्योंकि टीमें भी चाहती है कि वह अपना कोर ग्रुप वापस टीम में लाएं। उनमें से एक मुंबई इंडियंस टीम भी है जिन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है और अब मुंबई इंडियंस की टीम की कोशिश रहेगी कि वो उन खिलाड़ियों को वापस टीम में लाएं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियंस के उन 2 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें टीम वापस अपनी टीम में जरूर लेना चाहेगी।
ईशान किशन
मुंबई इंडियंस टीम से खेल चुके ईशान किशन मुंबई इंडियंस के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम और सलामी बल्लेबाजी में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। किशन 2020 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। हालांकि आईपीएल 2021 उनका उतना प्रदर्शन खास नहीं रहा। लेकिन इसी दौरान उन्होंने भारत की टीम में भी जगह बनाई और टी-20 विश्व कप में शामिल हुए। ऐसे में उनका कद पिछले कुछ महीने में बेहद बढ़ा हुआ है। साथ ही साथ जिस तरह से ईशान किशन भरोसे के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें वापस अपनी टीम में लेना चाहेगी। क्योंकि अब मुंबई इंडियंस की टीम यह भी देखेगी कि कौन से युवा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम को आगे ले जा सकते हैं उनमें से एक ईशन किशन भी है।
ट्रेंट बोल्ट
मुंबई इंडियंस की टीम से खेल चुके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन नहीं किया है। 4 खिलाड़ी ही रिटेन किए जा सकते थे ऐसे में खिलाड़ियों को रिटेन करना बेहद मुश्किल था। मुंबई इंडियंस की टीम ने जसप्रीत बुमराह, कप्तान रोहित शर्मा,पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया। और ट्रेंट बोल्ट को रिटेन नहीं किया गया। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ट्रेंट बोल्ट को वापस अपनी टीम में जरूर लाना चाहेगी क्योंकि जिस तरह से जसप्रीत बुमराह और बोल्ट की जोड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन किया है कप्तान रोहित शर्मा भी चाहेंगे कि उनकी टीम में ट्रेंट बोल्ट को हर हालत में शामिल किया जाए।